बेगुसराय, जनवरी 19 -- बेगूसराय, निज संवादाता। शहर के पन्हांस स्थित आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। युथ क्लब पन्हांस द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रप्रेम को नमन किया। श्रद्धांजलि देने वालों में वार्ड पार्षद गौरव कुमार, बाइट कम्प्यूटर के निदेशक संजय कुमार सिंह, शिवू सिंह राजपूत, मुन्ना कुमार सिंह, कुमार सिंह, विरेन्द्र सिंह, देवशंकर सिंह का नाम शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...