आरा, जनवरी 2 -- आरा। उदवंतनगर प्रखंड के रघुनीपुर गांव में गुरुवार को पूर्व सैनिक हवलदार परमानंद सिंह की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनकी आदमकद प्रतिमा पर पूजा-पाठ कर परिजनों समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। परमानंद सिंह सीमा सुरक्षा बल में हवलदार के पद से सेवानिवृत हुए थे। वे काफी मिलनसार स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्ति थे। ड्यूटी के दौरान पंजाब और पाकिस्तान की सीमा पर इनके पैर में दुश्मनों की गोली भी लगी थी। तब वे मौत के मुंह से निकल आये थे और बेहतर कार्य के लिए उन्हें कई मेडलों से सम्मानित किया गया था। माल्यार्पण और श्रद्धांजलि देने वालों में धर्मबली सिंह, मनोज सिंह, जयप्रकाश सिंह, नन्हक यादव, राम प्रकाश, आदित्य राज, नवनीत, प्रीतम, प्रतिक, आंशू व आदर्श समेत अन्य कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...