अररिया, फरवरी 11 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। भारत सरकार के पूर्व रक्षा राज्यमंत्री स्व डूमर लाल बैठा की 29वीं पुण्यतिथि मंगलवार को नगर व प्रखंड कांग्रेस कमिटी तथा परिजनों द्वारा संयुक्त रूप से समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं परिजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्व. डूमर लाल बैठा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति को जमीन से जोड़ने का कार्य किया। विशेष रूप से रेल, बीएसएनएल, दूरदर्शन केंद्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज भी उनके पदचिह्नों पर चलकर ही जनसेवा की सच्ची राजनीति को आगे बढ़ाया जा सकता है। गौरतलब है कि स्व. डूमर लाल बैठा इस क्षेत्र से विधायक और ...