वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी। ओलंपियन विवेक सिंह की पुण्यतिथि पर डॉ.भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में सोमवार को मैत्रीपूर्ण हॉकी मैच का आयोजन किया। एस्ट्रोटर्फ पर दो मैच खेले गए। पहला मैच विकास स्कूल मिक्स गर्ल्स बनाम विवेक अकादमी अंडर 16 बॉयज के बीच खेला गया, जिसमें बॉयज ने 4-2 से मैच जीता। दूसरे मैच में बनारस हॉस्टल और विवेक अकादमी की टीमें आमने-सामने थीं। कांटे के मुकाबले में दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर रहीं। फैसले के लिए ट्राइब्रेकर की मदद ली गई। जिसमें विवेक अकादमी ने 3-2 से मैच जीत लिया। इस दौरान मौजूद गौरीशंकर सिंह, पद्मा सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत सिंह, अनन्य सिंह, सतनाम वत्स, ओलंपियन राहुल सिंह आदि लोगों ने विवेक सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मैचों का संचालन इदरीश अहमद और सुधीर ने किया। 10 अगस्त 19...