अररिया, फरवरी 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला,मधुरा में शनिवार को डॉ. श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि डॉ. श्री कृष्णा सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1887 ई. को हुआ था। उन्हें लोग बिहार केसरी और श्री बाबू के नाम से भी संबोधित करते थे। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके थे, उनके मात्र 10 वर्षों के शासनकाल में बिहार में उद्योग, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला और रासायनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया। उनकी मृत्यु 31 जनवरी 1961 ई. को हुई थी। हमें उनकी जीवनी व आदर्शो से सीख लेकर विकसित बिहार में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी अदा करनी चाहिए। वहीं प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.