अररिया, दिसम्बर 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में शनिवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्माण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुरुआत बाबा साहब के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने बताया कि संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 ई. में मध्यप्रदेश के एक दलित समुदाय में हुआ था, उन्होंने अपना बचपन छुआछूत और भेदभाव में गुजारा। उन्होंने दलित और पिछड़ों के कई संघर्ष किया। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और उच्च शिक्षा हासिल किया और भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...