मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन के कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा एवं पूर्व सांसद डॉ. शैलेन्द्रनाथ श्रीवास्तव की पुण्यतिथि बुधवार को मनायी गई। उपस्थित लोगों ने दोनों के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता सतीश कर्ण एवं संचालन सत्येंद्र कुमार पिंकू ने किया। संगठन मंत्री प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी को उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर अबरीश सिन्हा, विजय कुमार, उदय नारायण सिन्हा, अमित प्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार, मनोज सिन्हा, अजय कुमार, राज सिन्हा, चुमन श्रीवास्तव, अभिनय सिन्हा, राजीव रंजन आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...