गोपालगंज, फरवरी 18 -- सिधवलिया। प्रखंड के राम मनोहर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महम्मदपुर टेक्निवास के संस्थापक स्व. महेश्वरी बाबू की पूण्यतिथि रविवार को मनायी गयी। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक रामेश्वर सिंह, शिक्षक संजय गुप्ता, गौतम द्विवेदी, राजेन्द्र सिंह व विनोद सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...