मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, वसं। संत गाडगे सेवा परिषद् एवं अखिल भारतीय धोबी महासभा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को संत शिरोमणि संत गाडगे की 69वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसको लेकर सिकंदरपुर धोबीघाट के पास स्थित संत गाडगे भवन में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवन रजक, मनोज बैठा, अजय रजक, सुरेश रजक, देवन रजक, अर्जुन चौधरी, सुरेश रजक, मनोज बैठा, रंजीत रजक, अजय रजक, जयमंगल रजक, कुमार सोनू, पूनम कुमारी, श्रवण रजक, उषा देवी, अनिल बैठा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...