मोतिहारी, फरवरी 1 -- मोतिहारी। बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्णा सिंह सेवा मंडल के तत्वाधान में शनिवार को बिहार केसरी श्री कृष्णा बाबू की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर सेवा मंडल के सदस्यों ने माल्यार्पण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सेवा मंडल के अध्यक्ष राय सुंदरदेव शर्मा ने की। श्री शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्णा बाबू बिहार के निर्माता ही नहीं, बल्कि शिल्पकार भी थे। उनके कार्यों से सीख लेने एवं आदर्शों को जीवन में अपनाने की जरूरत है। बिहार के पूर्ण विकास के लिए उनके आदर्श पर चलने की जरूरत है। प्रो. अखिलेश सिंह ने कहा कि श्रीकृष्णा बाबू का कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है। मौके पर कैप्टन हामिद, भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास के सचिव राय रोहित शर्मा, राजेश कुमार सिंह, नीरज शर्मा, विनोद सिंह, आनंद सिंह, बबलू ठाकु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.