अररिया, अप्रैल 11 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अमर कथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु की पुण्य तिथि के अवसर पर शुक्रवार को रेणुगांव औराही हिंगना सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को शिद्दत के साथ याद किया। रेणु के पैतृक गांव औराही हिंगना में रेणु समाज सेवा संस्थान के द्वारा पैतृक आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिजनों के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हुए तथा रेणु जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किए। मौके पर रेणु से जुड़ी कई पुरानी यादें ताजा हुई। इसके बाद रेणु स्वजन ने रेणु जी के समाधि स्थल पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।इस दौरान पूर्व विधायक पदम पराग राय वेणु, रेणु की बहन मानोरमा देवी, अपराजित राय अप्पू,दक्षिणेश्वर प्रसाद राय पप्पू, निशांतकर राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.