बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- पुण्यतिथि पर याद किए गए राष्ट्र कवि दिनकर बरबीघा , हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि मनायी गयी। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा विद्यालय के प्रांगण में स्थित दिनकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया । शिक्षकों द्वारा छात्रों को दिनकर जी के बारे में बताया गया। प्राचार्य संजय कुमार शिक्षक, आचार्य गोपाल ने कहा कि राष्ट्र कवि दिनकर कर्मभूमि बरबीघा रहा है। वे इस विद्यालय के संस्थापक प्रधानाध्यापक रहे थे। बरबीघा के लिए यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। दिनकर जी इतिहास के विद्यार्थी होते हुए भी हिंदी साहित्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते थे। हिमालय और हुंकार का प्रारूपण उन्होंने इसी विद्यालय से किया। प्राचार्य ने कहा कि यहा...