जौनपुर, दिसम्बर 19 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरामऊ रियासत के राजा हरपाल सिंह के पुत्र राजर्षि श्रीपाल सिंह की 17वीं पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को गौरीशंकर मंदिर परिसर में वस्त्र वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ उनकी पौत्रवधू और ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संस्थापिका डॉ. अंजु सिंह तथा मुख्य अतिथि महेंद्र शुक्ला शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर महेंद्र शुक्ल शास्त्री ने कहा कि राजर्षि श्रीपाल सिंह केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि श्रेष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, संपादक और शिक्षाशास्त्री भी थे। उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि वे भी उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा को अपना लक्ष्य मानती हैं। अंत में उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.