गिरडीह, अक्टूबर 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के पूर्व मुखिया सह कविकार स्व. राजहंस राही की 8 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बगोदरडीह स्थित आवास में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में परिजनों सहित उनके शुभचिंतकों ने इस मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। लोगों ने कहा कि उनकी जीवनी से लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरुआत उनकी पत्नी सुशीला देवी के द्वारा की गई। उनकी फोटो पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। बता दें कि उन्होंने अपने जीवन में कई पुस्तकों को लिखा था, जिसमें कविता संग्रह भी शामिल है। इसके अलावा राजनीतिक क्षेत्र में भी वे हमेशा सक्रिय रहे थे। 1990 में झारखंड पार...