बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 70वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मध्य विद्यालय ताराबरियारपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या सहित अनेक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। एचएम ईसा कलीम व बच्चों ने डा.भीम राव अम्बेडकर की जीवनी पर चर्चा की। मध्य विद्यालय मेघौल कन्या की एचएम इंद्राणी कुमारी, शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा, दौलतपुर नवटोलिया के नाफे कौनैन सहित बच्चों ने माल्यार्पण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...