जौनपुर, फरवरी 15 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के चार बार विधायक रहे स्व. ज्वाला प्रसाद यादव की पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास जमालपुर घोरहा में मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में तुफानी सरोज, राज नारायण बिंद तथा अखिलेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्व. यादव ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए और हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी। उन्होंने उन्हें गरीबों का मसीहा और सच्चा जनसेवक बताया। कार्यक्रम में उनके पुत्र विकास यादव, विशाल यादव और विवेक यादव ने आगंतुकों का स्वागत किया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और समर्थक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...