जहानाबाद, जनवरी 11 -- अरवल, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी अरवल द्वारा रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का 60 वीं पुण्यतिथि समारोह मनायी गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने की। उपस्थित लोगों ने शास्त्री जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने लेागों को संबोधित करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने ही जय जवान, जय किसान का नारा दिया था तथा उन्होंने न सिर्फ नारा दिया है बल्कि किसानों के हित मे बहुत सारे कार्य किए। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, नन्द कुमार राम, जावेद अख्तर, लालमणि भारती सहीत दर्जनों लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजली दिए...