गढ़वा, फरवरी 11 -- कांडी, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की मंडल इकाई की ओर से बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उनके बताए आदर्शों और पद-चिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.