मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- गायघाट,एक संवाददाता। दहिला में बुधवार को भाजपा पश्चिमी मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनकी दूरदर्शी विचारधारा और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के प्रति उनका समर्पण हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस मौके पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भिखारी सिंह, पंचायत अध्यक्ष सरोज सिंह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रणय कुमार सिंह, बिपिन सिंह, कन्हैया सिंह, राजा राम सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...