गिरडीह, दिसम्बर 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि झामुमो के संस्थापक रहे स्व. विनोद बिहारी महतो की बगोदर के माहुरी स्थित विनोद बिहारी चौक पर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया गया। विनोद सेना तथा कुड़मी विकास मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में उनकी 34 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद बाबू सेना के अध्यक्ष उमेश महतो ने की। सेना के संरक्षक नीतीश पटेल ने कहा की बिनोद बाबू ने 'पढ़ो और लड़ो' का नारा दिया था। शिक्षा को समानता का हथियार बनाया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक के रूप में अलग राज्य की मांग को राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने का काम किया था। उनकी विरासत आज भी झारखंड की राजनीति और समाज को प्रेरित करती है। कुड़मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष कुंजबिहारी महतो ने कहा कि बिन...