धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद, वरीय संवाददाता झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से गुरुवार को हीरापुर तेलीपाड़ा में जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके बाद जयपाल सिंह मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगत महतो ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने झारखंड अलग राज्य की मांग को उठाया था। भारतीय हॉकी ओलंपिक के कप्तान थे और हॉकी में भारत को मेडल दिलाए। कहा कि झारखंड विधानसभा में आंदोलनकारी के विषय में कोई पक्ष या विपक्ष के विधायक ने उन्हें याद नहीं किया। कार्यक्रम में जगत महतो, रेंघु साव, जीतू साव, वरुण पाल, जागरण मरांडी, अष्टम सिंह, दिलीप दे, लल्लन पाल, पवन महतो, शिबू महतो, अमित दे, कृष्णा सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.