बेगुसराय, फरवरी 14 -- नावकोठी। प्रखंड के पहसारा में शनिवार को भाकपा के पूर्व जिला मंत्री व पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेश सिंह की पुण्यतिथि पर संकल्प सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता शिवजी सिंह ने की। संचालन रामाश्रय सिंह ने किया। राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि गणेश बाबू की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने जीवन भर अत्याचार और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई। सभा को रवीन्द्र सिंह, संजीव सिंह, घनश्याम कुमार, मुकेश कुमार, चुनचुन सिंह, जीतेन्द्र कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर आनंद मोहन प्रसाद सिंह, महेन्द्र महतो, सत्य नारायण पोद्दार, राजदेव महतो, सीताराम पासवान, हरिनंदन महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...