रामपुर, जनवरी 20 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से स्वाभिमान और सम्मान के प्रतीक महान राष्ट्रनायक क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर कृष्णा विहार कार्यालय पर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं में देवेंद्र सिंह, जय गोविंद सिंह, अजय तोमर, उमेश पाल सिंह, ओमवीर सिंह, राकेश कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, वंश कुमार सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, अमन कुमार राघव, अजय सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का लोहा दुश्मनों ने भी माना और सदैव उनका सम्मान किया, महाराणा युद्ध में कभी निहत्थे दुश्मन पर बार नहीं करते थे और निहत्थे दुश्मनों के लिए अपने पास एक तलवार अलग से रखत...