लखीसराय, जनवरी 31 -- लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार थाना चौक स्थित निजी स्वास्थ्य संस्थान में शुक्रवार को रोटरी क्लब एवं रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त से महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर रोटरी क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट डॉ रामानुज प्रसाद सिंह, पुष्पा सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार, शिक्षक रामयतन कुमार ने उनके विचारों की चर्चा किया और आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी लोगों ने महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। देश की आजादी व विकास में उनके योगदान को स्मरण किया। मौके अविनाश कुमार, संजय कुमार, मुन्ना कुमार, नीलू कुमार एवं सूरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...