भागलपुर, जुलाई 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में गुरुवार को साहित्यिक संस्था साहित्य सफर के द्वारा जनकवि और लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 54वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जगतराम साह कर्णपुरी ने की। साहित्यकार राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि भिखारी ठाकुर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। मुख्य अतिथि साहित्यकार रंजन कुमार राय ने कहा कि उन्हें भोजपुरी का शेक्सपियर कहा जाता है। मौके पर नवल, सुधांशु शेखर, प्रेम कुमार प्रिय, चंदन कुमार, राजीव रंजन, प्रियांशु कुमार, महेंद्र प्रसाद, गोपाल महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.