बलिया, जुलाई 17 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर के पूर्व विधायक भगवान पाठक के पिता स्व. भुवनेश्वर पाठक की आठवीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गयी। इस मौके पर पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय पटखौली पश्चिम पर सैकड़ों बच्चों को भोजन कराया। उन्हें मिठाई खिलाई और कापी-कलम का वितरण किया। इस दौरान दर्जनों जरूरतमंद लोगों को वस्त्र भी दिए गए। पाठक ने कहा कि गरीब, मजलूम व असहाय की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर डॉ बच्चा पाठक, प्रधान अशोक पाठक, डॉ अंजनी पाण्डेय, सुनील पाठक, प्रधानाध्यापक रामाशीष यादव, प्रमोद प्रजापति, संगीत गिरी, संदीप उपाध्याय, योगेन्द्र यादव, आलोक मिश्रा, अजय शक्ति यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.