मऊ, अगस्त 21 -- मऊ। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान और हिमांचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का भी संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि हम सभी को कल्याण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कल्याण सिंह ने विपरित परिस्थितियों के बावजूद कल्याण सिंह ने उ.प्र. जैसे विशाल प्रदेश में सुशासन की स्थापना की थी। भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबूजी असाधारण व्यक्तित्व के साथ अपने मूल्यों, आदर्शों पर सदैव अडिग रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.