चम्पावत, मई 21 -- चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बुधवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी की दूर दृष्टि से देश को नई दिशा मिली। कहा कि उनके नेतृत्व में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर औ संचार क्रांति की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, उमेश खर्कवाल, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहन अधिकारी, नगर अध्यक्ष सौरभ साह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, उपाध्यक्ष बालादत्त थ्वाल, अब्दुल नाजिम, अबाद, केदार सिंह सामंत, मुकेश कुमार, रमेश जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी...