रुद्रपुर, फरवरी 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत है। एकात्म मानववाद केवल एक राजनीतिक विचारधारा नहीं, बल्कि ऐसा जीवन दर्शन है जो समाज के हर वर्ग के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत आज के दौर में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, कस्तूरी लाल तागरा, पवन अग्रवाल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, अमित ...