उन्नाव, अक्टूबर 10 -- उन्नाव। सपा के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित पर पुण्यतिथि मनाई गई। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। शहर के अलावा जिले की तहसील व ब्लॉकस्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुए। असोहा, सोहरामऊ, मोहान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर जीवन मे प्रकाश डाला गया। क्षेत्र के हसनगंज स्थित तहसील कार्यालय पर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डा. आंचल वर्मा ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाई। उन्होंने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सपा के संस्थापक शोषित, अल्पसंख्यक, पिछड़े सहित सर्वसमाज के हितैषी थे। इस अवसर पर अशोक सिंह गुड्डू, संतराम यादव, शिव सिंह, राहुल यादव, सुदीप चौधरी, विनोद रावत, अवधेश शरण मिश्रा आदि रहे। पूर्व विधायक ने पुष्प अर्पित कर याद किया पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.