पूर्णिया, जनवरी 1 -- हरदा, एक संवाददाता। गोआसी मुखिया अफरोज आलम ने अपने पिता लल्लो बाबू की पुण्यतिथि पर निःसहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। उन्होंने कहा कि हर साल वे अपने पिता और बेटी की पुण्यतिथि पर रहुआ, सतकोदरिया, गोआसी सहित आसपास की पंचायतों में करीब पाँच हजार निःसहाय लोगों को कंबल वितरित करते हैं। कार्यक्रम में रहुआ मुखिया सुफिया प्रवीण, अरमान अफरोज, सदफ अफरोज, फरहिन अफरोज, खतिजा खातून, साहिल असलम, पसद मुमताज आलम, गोतम लाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। ..................................... जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में जनकल्याण सेवा संस्थान की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन कर दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष नागेश्वर साह की देखरेख में यह वितरण हुआ। इस दौरान मुख्य अ...