सिमडेगा, फरवरी 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहीद वीर बुधू भगत के शहीद दिवस पर शुक्रवार को जिले के लोगों ने उन्‍हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर कचहरी परिसर के समीप शहीद वीर बुधू भगत की प्रतिमा पर पुष्‍प चढ़ाते हुए उन्‍हें नमन किया। लोगों ने कहा कि अंग्रेज और विदेशी दमन के खिलाफ वीर बुधू भगत का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत है। नप के नगर प्रबंधक अर्पण इंदवार ने भी वीर बुधू भगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि छोटानागपुर की धरती से अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन छेड़ कर बुधू भगत ने लरका विद्रोह शुरु किया था जिसे आज भी याद किया जाता है। मौके पर कई कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...