गाजीपुर, जनवरी 7 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। ऑपरेशन सतर्क के तहत मंगलवार की रात में दिलदारनगर आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान डाउन पुणे सुपौल एक्सप्रेस 11401 के कोच संख्या बी टू के शौचालय से लावारिस हालत में कुल 15 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। इसके बाद विधिक कारवाई के उपरांत जीआरपी को सुपुर्द किया। दिलदारनगर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थ्रू जा रही पुणे सुपौल एक्सप्रेस का रेल कंट्रोल के माध्यम से दिलदारनगर स्टेशन पर ठहराव लिया गया। इसके बाद ट्रेन के कोच संख्या बी 2 में तलाशी के दौरान शौचालय में बिहार जा रही कुल 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। लेकिन कोई सन्दिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद लावारिस शराब को लिखित शिकायत पत्र के साथ अग्रिम कार्यवाही के लिए जीआरपी दिलदारनगर को सुपुर्द किया गया...