मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मोतीपुर। बरुराज थाने के महमदा निवासी दिग्विजय कुमार सिंह (35) की पुणे में काम करने के दौरान संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दिग्विजय हाल में पुणे गया था। वहां एक कंपनी में काम कर रहा था। गुरुवार को काम के दौरान ही उसकी मौत हो गई। कंपनी की ओर से घटना की जानकारी दी गई। मुखिया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी को शव गांव भेजने के लिए प्रबंध करने को कहा गया है। पत्नी ममता सिंह और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.