मुंबई, फरवरी 5 -- पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम को हुए एक भीषण टैंकर हादसे ने हजारों यात्रियों के लिए 32 घंटे के लंबे जाम की स्थिति बना दी। खंडाला घाट के पास आदोशी सुरंग के पास प्रोपलीन गैस से भरा टैंकर पलटने के बाद गैस रिसाव शुरू हो गया, जिसके कारण सुरक्षा की दृष्टि से पूरे एक्सप्रेसवे को बंद करना पड़ा। गुरुवार तड़के करीब 1:40 बजे जाकर यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका। मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे केरल के कोच्चि से गुजरात के दहेज जा रहा भारत पेट्रोलियम का एक टैंकर ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में प्रोपलीन गैस भरी थी, जो अत्यंत ज्वलनशील और भारी होती है। हादसे के कारण टैंकर के वाल्व क्षतिग्रस्त हो गए और तेजी से रिसाव शुरू हो गया। किसी भी संभावित विस्फोट को रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह सील कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.