भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता पुडुचेरी में चल रहे 40 वें यूथ बास्केटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने मेजबान पुडुचेरी को 61-57 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी बढ़त बना ली है। भारतीय बास्केटबॉल संघ व पुडुचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं की अलग-अलग बिहार टीम की तरफ से भागलपुर के चार खिलाड़ी क्रमश: अक्षत जैन, सोनाक्षी झा, दिनकर, वेदिका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं भागलपुर के प्रवीण कुमार टीम के कोच भी हैं। टीम के इस प्रदर्शन पर संघ के सचिव सौरव कुमार व राहिद अख्तर ने खुशी व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.