नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- पुडुचेरी। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पुडुचेरी स्थित अरविंद आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया और आश्रम की परंपराओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक और प्रतीकात्मक दौरा माना जा रहा है। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की पहली बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक परिचयात्मक होने के साथ-साथ संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम मानी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.