धनबाद, सितम्बर 24 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद क्षेत्र अन्तर्गत कनकनी हनुमान बाजार, सेन्द्रा, बांसजोड़ा तथा लोयाबाद दुर्गा मंदिर पंडाल का जिला प्रशासन टीम ने निरीक्षण किया। उक्त निरीक्षण टीम में पुटकी सीओ विकास आनंद, सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी के साथ लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद शामिल थे। अधिकारियों ने पूजा कमेटियों के अध्यक्ष व सचिव से पूजा पंडाल के सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई, शौचालय, फायर स्टेशन, डस्टबिन, पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मौके पर लोयाबाद थाना प्रभारी पिंकू प्रसाद, नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी, सिटी मैनेजर शब्बीर आलम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.