बरेली, जनवरी 20 -- बरेली। गुलाबनगर में रहने वाली सविता सक्सेना ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह प्राचीन सिद्ध शिव मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान मंदिर में पूजा करने वाले विजय मिश्रा ने गालीगलौज कर मंदिर के गेट पर रखी सीढ़ी हटाने को कहा। विजय ने धमकाया कि सीढ़ी नहीं हटाई तो आरी से काट देगा। इस पर उन्होंने कहा कि पुताई करने वालों ने सीढ़ी रखी है। वह अकेले नहीं हटा पाएंगी, सुबह हटवा देंगे। इस पर विजय मिश्रा ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पहुंचे मन्नू उर्फ शुभम ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस पर उन्होंने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...