गोरखपुर, फरवरी 15 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान टीम पीपीगंज क्षेत्र के बेलघाट कुटी स्थित मंदिर के पुजारी को जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बेलघाट कुटी के पुजारी योगी संतोष नाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व दोपहर करीब एक बजे तुर्वलिया गांव निवासी बृजेश यादव मंदिर परिसर में पहुंचा। पूछताछ के दौरान पुजारी ने स्वयं को गोरखनाथ मंदिर से संबंधित संतोषनाथ बताया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने पुजारी के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुजारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बृजेश यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

हिंदी ह...