प्रयागराज, फरवरी 4 -- शास्त्री पुल पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में मनकामेश्वर मंदिर के पुजारी की पत्नी की मौत हो गई। पीछे से आए ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में पुजारी भी घायल हुए हैं। निर्मल नगर कीडगंज निवासी राजेश कुमार मिश्र मनकामेश्वर मंदिर के पुजारी हैं। मंगलवार रात वह मोहल्ले के ही शनि केसरवानी की बहन की सगाई में शामिल होने पत्नी 41 वर्षीय मिलन मिश्रा के साथ अंदावा गए थे। घर लौटते समय रात लगभग पौने एक बजे दारागंज क्षेत्र में शास्त्री पुल पर पीछे से आए ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। पति-पत्नी सड़क पर नीचे गिरे तो ट्रक मिलन को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। राजेश कुमार के साथ ही बाइक से उनका 20 वर्षीय बेटा सिद्धांत मिश्र और भतीजा सृजन मिश्र घर लौट रहे थे। हादसे के बाद उन्होंने परिजनों और परिचितों को सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.