गढ़वा, जुलाई 10 -- कांडी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कांडी मंडल के भाजपाइयों ने प्रखंड स्थित मठ व मंदिरों के पुजारियों को सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम लाला दुबे, श्री कांत पांडेय, नीरज पांडेय, राम वचन दास, विनय बैठा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...