रामनगर, फरवरी 16 -- रामनगर। वन ग्राम पुछड़ी में ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक कर वन अधिकार कानून को लागू करने व वनभूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने की मांग की। संयुक्त संघर्ष समिति ने आज यानी मंगलवार से हरिद्वार में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। समाजवादी लोकमंच के संयोजक मुनीष कुमार ने बताया कि इस सम्मेलन में बेदखली मार झेल रहे लोगों को और एक मंच लाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि चुनाव के समय नेता जनता से वोट लेते हैं और सत्ता पाने के बाद उन्हें अवैध और घुसपैठिए बताकर बेदखल करने की साजिशें करने लगते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.