रामनगर, दिसम्बर 7 -- रामनगर, संवाददाता। पूछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गूलरघट्टी के समीप मंगल बाजार चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार, पुलिस और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने लोगों के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान पुलिस ने विरोध कर रहे 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को कार्रवाई से पहले वहां बसे परिवारों के पुनर्वास की योजना बनानी चाहिए थी। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं और कड़ाके की ठंड में उनके सामने रहने, खाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। इतना ही नहीं, कई जगहों पर बिजली भी काट दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.