रामनगर, दिसम्बर 15 -- रामनगर। पुछड़ी में अतिक्रमण हटाने के विरोध में आज मंगलवार को विभिन्न संगठन और ग्रामीण वन परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जुलूस निकाला जाएगा। सोमवार को महिलाओं और ग्रामीणों ने व्यापक जन संपर्क अभियान भी चलाया। समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने कहा कि लोगों से अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की गई है। उपपा नेता प्रभात ध्यानी ने कहा कि ये आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि वन, सिंचाई, नजूल, रेलवे व राजस्व भूमि पर बसे लाखों लोगों के अधिकारों के लिए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.