लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर निकाय चुनाव को ले जिला प्रशासन की ओर से व्यापक और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाए गए थे। नगर क्षेत्र में मोटर साइकिल दस्ता लगातार गश्त कर रही थी । पुलिस की सक्रियता के कारण पूरे क्षेत्र में कानून- व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रही। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई थी। वहीं जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम से अधिकारी पूरे दिन चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। मतदान प्रतिशत, बूथों की स्थिति और किसी भी आपात स्थिति की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्च...