कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को भी कटिहार जिले में परीक्षा कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई। जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रशासनिक सतर्कता और तकनीकी निगरानी के कारण कहीं से भी कदाचार या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। मंगलवार को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में कला व विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के छात्रों ने पॉलिटिकल साइंस तथा वाणिज्य संकाय के छात्रों ने फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा दी। विषयों की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त दैनिक खैरियत प्रतिवेदन ...