सीवान, अगस्त 1 -- जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुखरेड़ा में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम पर शिक्षकों ने पेड़ लगाया। इस अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षक शामिल हुए। शिक्षक अमर कुमार और राकेश कुमार गुप्ता ने पेड़ लगाते हुये बच्चों को बताया कि एक पेड़ माँ के नाम' का सार एक प्रतीकात्मक भाव है। अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना। यह सरल कार्य दोहरा उद्देश्य पूरा करता है। जीवन के पोषण में माताओं की भूमिका का सम्मान और पृथ्वी के स्वास्थ्य में योगदान। पेड़ जीवनदायी होते हैं, और एक मां की तरह, वे अगली पीढ़ी को पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं। इस पहल के माध्यम से, प्रतिभागी न केवल अपनी मां के सम्मान में एक स्थायी स्मृति बनाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता को भी संबोधित करते हैं। मौके पर प्रधानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.