भभुआ, मई 5 -- दो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर कराया जा रहा इलाज भगवानपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर भगवानपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव में पुआल हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार को मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी कुमार पाल के पुत्र शिवमूरत पाल, मुन्ना पाल की पत्नी पार्वती देवी शामिल हैं। सदर अस्पताल में पहुंचे घायलों ने बताया कि वह अपनी जमीन में पुआल रखे हुए थे। लेकिन, दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा कहा जा रहा था कि पुआल उनकी जमीन में है। इसी बात को लेकर बहस होने लगी और देखते ही देखते मारपीट करने लगे। घायलों ने बताया कि जब उनका विरोध किया गया तो 10 से अधिक लोग आए और लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.