सराईकेला, फरवरी 6 -- पुआल से छाउनी किया घर आग लगने से हुआ राख पुआल से छाउनी किया घर आग लगने से हुआ राख राजनगर,संवाददाता। राजनगर थाना क्षेत्र के कटंगा पंचायत अंतर्गत भुरकुली गांव में गोमा मुदुइया का पुआल से छाउनी किया घर आग लगने से जलकर राख हो गया। घर के भीतर में रखा अलमारी, पलंग, कपड़े समेत घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार भुरकुली गांव में गोमा मुदुइया के घर में दिन के लगभग एक बजे आग लग गई। गोमा मुदुइया की पत्नी ने घर में आग लगने पर बुझाने के लिए लोगों से सहायता मांगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीण आग बुझाने में विफल रहे। वहीं अग्निशमन गाड़ी पहुंचने से पहले ही घर जल कर राख हो चुकी थी। फोटो : SK...